मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

ट्रंप की जान को बड़ा खतरा! ईरान को होटल के फ्लोर तक की जानकारी, आखिरी वक्त बदला प्लेन

ट्रंप की जान को बड़ा खतरा! ईरान को होटल के फ्लोर तक की जानकारी, आखिरी वक्त बदला प्लेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुर्किए यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली थी कि ईरान को अंकारा में ट्रंप की सटीक लोकेशन की जानकारी थी, यहां तक कि उनके होटल की मंजिल तक की जानकारी होने की बात सामने आई है। इसी दौरान ट्रंप पर संभावित मिसाइल हमले का खतरा भी सामने आया।

रॉयटर्स के मुताबिक, 8 जुलाई को ट्रंप और उनके कुछ करीबी सहयोगियों को गुपचुप तरीके से बड़े राष्ट्रपति विमान से निकालकर छोटे C-32A सैन्य विमान में शिफ्ट किया गया। इस ऑपरेशन को इतना गोपनीय रखा गया कि ट्रंप की वास्तविक उड़ान को छिपाया जा सके।

ट्रंप को एक कैटरिंग ट्रक के जरिए वैकल्पिक विमान तक पहुंचाया गया, जबकि मूल एयर फोर्स वन को डिकॉय के तौर पर रवाना किया गया। उसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, व्हाइट हाउस स्टाफ और पत्रकार मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को एक ऐसे व्यक्ति की जानकारी मिली थी, जिसके पास कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल होने की आशंका थी। ऐसी मिसाइलें कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। इसी खुफिया इनपुट के बाद ट्रंप की यात्रा के अंतिम चरण में सुरक्षा योजना बदल दी गई।

ट्रंप ने बाद में विमान बदले जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपनी सुरक्षा टीम और सेना की सलाह पर भरोसा करते हैं। उनके मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि दूसरे विमान से यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित होगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा और ईरान से जुड़े संभावित खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, ईरान को ट्रंप के होटल की मंजिल की जानकारी कैसे मिली और क्या वास्तव में किसी हमले की ठोस योजना थी, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Share
अगला लेख → ‘हिटमैन’ की नई पारी शुरू! रोहित शर्मा करेंगे गेम शो होस्ट, अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *