मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना महामारी के समय गरीबो के लिए मसीहा बने UP क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक

कोरोना महामारी के समय गरीबो के लिए मसीहा बने UP क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ – कोरोना एक वैश्विक महामारी है और इस महामारी से लड़ने के लिए सब अपने अपने हिसाब से अपना योगदान दे रहे हैं, जिससे कि इससे जल्द से जल्द निपटा जा सके। साथ ही साथ इस महामारी ने जो आम जनमानस के जीवन में समस्याएं लाई हैं खासतौर पर गरीब वर्ग के लोगों के लिए उसमें कई लोग सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं

इस वैश्विक संकट से हम अकेले नहीं लड़ सकते हैं इसी नाते हम सबको साथ आना होगा, इसी संकल्प से हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं,

इसी जनउद्देश्य से उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक द्वारा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुँचाया जा रहा, ये भोजन बृजेश पाठक खुद अपनी निगरानी में बनवाते हैं और अपनी टीम के लोगों की मदद से रोजाना लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में 7000 से अधिक लोगों तक पहुंचते हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से अभी तक बृजेश पाठक और उनकी टीम ने एक लाख से ज्यादा लोगों को भोजन कराकर लोगों की भूख को मिटाया है। क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी भोजन के साथ साथ तमाम उन जरूरतमंद लोगों की भी मदद कर रहे हैं जो भोजन की बजाए सूखा राशन लेकर खुद बनाना पसंद करते हैं।

समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों के लिए इस वैश्विक महामारी में बृजेश पाठक जैसे लोग मसीहा बनकर उभरे हैं और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं

Share
अगला लेख → कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम मोदी ने पेश किया उदाहरण…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *