मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोल्डन कार्ड से यूपी का हर पात्र होगा ‘आयुष्मान’-योगी आदित्यनाथ

गोल्डन कार्ड से यूपी का हर पात्र होगा ‘आयुष्मान’-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड संक्रमण काल में छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए समर्पित विशेष टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों को ‘गोल्डन कार्ड’ वितरण तथा टीबी मरीजों की खोज के विशेष अभियान का शुभारंभ किया,इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की हर प्रकार से सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार समर्पित है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ की संकल्पना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबको स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ने ‘आयुष्मान भारत’ जैसी बेहतरीन योजना शुरू की है. इससे छूटे जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना भी शुरू की गई है. इस योजना के लिए जरूरी ‘गोल्डन कार्ड’ हर जरूरतमंद को जरूर मिले, इसे प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन’ का लाभ एसईसीसी- 2011 की पात्रता सूची में चिन्हित 1.18 करोड़ परिवारों एवं “मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ इस पात्रता सूची से वंचित लगभग 8.43 लाख परिवारों को मिल रहा है. दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रदेश के 6.32 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं. मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्रों की तैनाती की गई है. प्रदेश में अब तक लगभग 98 लाख लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिनमें से 5.3 लाख लाभार्थी मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के हैं. योजनान्तर्गत प्रदेश में अब तक 4.91 लाख लाभार्थियों ने निःशुल्क इलाज प्राप्त किया है.

Share
अगला लेख → भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 82 लाख के पार, 24 घंटे में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *