मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ऑस्ट्रिया के विएना में गोलीबारी से 1 की मौत, एक हमलावर ढेर

ऑस्ट्रिया के विएना में गोलीबारी से 1 की मौत, एक हमलावर ढेर

विएना – ऑस्ट्रिया के विएना शहर में एक यहूदी मंदिर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर कई हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. CNN के मुताबिक ऑस्ट्रिया सरकार इसे सुनियोजित आतंकी हमला मान रही है. इस आतंकी वारदात में अब तक एक हमलावर समेत 1 आम आदमी की मौत हो चुकी है, हालांकि अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक 7 लोगों की मौत की खबर है. विएना पुलिस विभाग के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और अभी भी सहायता कार्य जारी है. पुलिस के मुताबिक एक आतंकी की तलाश जारी है.

विएना पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि रात 8 बजे गोलीबारी की घटना हुई जिसमें कई राउंड गोलियां चलीं. ट्वीट में आगे बताया गया है कि कई संदिग्ध आधुनिक राइफल्स से लैस नजर आए हैं. गोलीबारी की घटना शहर के 6 अलग-अलग जगहों पर हुई है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें एक ऑफिसर भी शामिल है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

इसके अलावा पुलिस अधिकारियों द्वारा एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है. एक अन्य ट्वीट में विएना पुलिस ने कहा कि लोगों को इस हमले के प्रति सावधानी बरतते हुए फिलहाल घरों में ही रहना चाहिए. पुलिस ने अफवाहों से भी दूर रहने को कहा है. पुलिस ने लिखा, “कृपया किसी भी अफवाहों, आरोपों, अटकलों या पीड़ितों की अपुष्ट संख्याओं को न देखें – वो किसी भी तरह की मदद नहीं करता है! अंदर रहें! आश्रय लें, सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें.”चांसलर सेबस्टियन ने बताया आतंकी हमाल ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन क्रूज ने इसे सुनियोजित आतंकी हमला बताया है

Share
अगला लेख → रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा की तिथियां इसी माह हो सकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *