मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा की तिथियां इसी माह हो सकती है घोषित

रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा की तिथियां इसी माह हो सकती है घोषित

नई दिल्ली – रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी और एनटीपीसी पदों की भर्ती परीक्षा की तिथियां इसी महीने घोषित कर सकता है। अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर आवाज उठाने के बाद पिछले महीने रेलवे ने 15 दिसंबर से परीक्षाएं कराने का ऐलान किया था। ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा तिथियां इसी महीने जारी कर दी जाएंगी। रेलवे ने बताया है कि एऩटीपीसी, मिनिस्ट्रियल व ग्रुप डी की 1.40 लाख भर्तियों के लिए 2.40 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पिछले बार की तरह इस बार भी ग्रुप डी सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

ग्रुप डी से पहले आरआरबी मिनिस्ट्रियल की 1665 वैकेंसी, आरआरबी एनटीपीसी की 35277 वैकेंसी निकाली गई थी। एनटीपीसी की परीक्षाएं 15 दिसंबर 2020 से शुरू होने जा रही हैं। एनटीपीसी और मिनिस्ट्रियल का एप्लीकेशन स्टेटस पिछले दिनों जारी किया गया। रेलवे भर्ती की सभी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आना अभी बाकी है।

Share
अगला लेख → राज्यसभा में BJP की स्थिति मजबूत, कांग्रेस के पास बची 38 सीट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *