मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हैदराबाद निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जायेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हैदराबाद निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जायेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में भी चुनाव प्रचार करेंगे,ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन होने वाले चुनाव में योगी आदित्यनाथ एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ हैदराबाद में प्रचार के लिए उतरेंगे

भाजपा इस बार कारपोरेशन चुनाव दमखम के साथ लड़ने जा रही है,चुनाव प्रचार करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को हैदराबाद जाएंगे. हैदराबाद के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी जाएंगे. यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कैंपेनिंग में जुड़ सकते हैं.

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को दावा किया कि बीजेपी द्वारा ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम से शुरू करके एक-एक कर चुनाव जीतने के साथ ही पूरा दक्षिण भारत ‘भगवा रंग’ में रंग जाएगा. जीएचएमसी के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर तेलंगाना की राजधानी को विकसित करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर परिवार के शासन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया.

Share
अगला लेख → इजराइल बनाएगा 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों की या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *