मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इजराइल बनाएगा 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में ‘स्मारक’

इजराइल बनाएगा 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में ‘स्मारक’

वर्ल्ड न्यूज़ – इजरायल के ऐलात शहर में मुंबई हमले की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा. मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यहूदियों के चाबाड हाउस को भी निशाना बनाया था, जिसमें छह यहूदियों की मौत हुई थी. 26 नवंबर 2008 में मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे. ये स्मारक शहर का एक चौक हो सकता है.

ऐलात शहर के सितार आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनकी ऐलात के मेयर मीर इत्जाक हा लेवी से वार्ता हुई है. वे उस समिति में हैं जो स्मारक बनाने की अनुमति देती है. उन्होंने बताया कि वे यहां पर इंडिया-इजरायल फ्रेंडशिप स्क्वायर या महात्मा गांधी स्क्वायर बनाए जाने पर भी विचार कर रहे हैं. मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमले के दौरान यहूदियों के उपासना स्थल चबाड हाउस को भी निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने चार दिनों तक मुंबई में भारी तबाही मचायी थी. चाबाड हाउस में छह यहूदियों समेत मुंबई में कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

जानकारी के मुताबिक हमले की याद में बनने वाले स्मारक में उन छह यहूदियों के नाम पट्टिका पर अंकित किए जाएंगे, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों का शिकार हुए थे. सितार आर्गनाइजेशन ने हाल ही में यहां पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था, जिसमें मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. ऐलात में प्रवासी यहूदियों के लिए सितार आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने पीटीआई को बताया, ‘हमने मुंबई हमलों के पीड़ितों की याद में एक स्मारक स्थापित करने के लिए ऐलात के मेयर मीर इत्जाख हा लेवी से बात की है. मेयर ने कहा कि वह उस समिति में है जो चौक और चौराहे आदि की स्थापना, नामकरण के संबंध में फैसला करती है. उन्हें मदद कर काफी खुशी होगी.

Share
अगला लेख → वन नेशन, वन इलेक्शन वक्त की जरूरत - PM

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *