मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वाराणसी – देव दीपावली पर पहला दीप जलाएंगे पीएम मोदी,नाव से करेंगे देव दीपावली का दीदार

वाराणसी – देव दीपावली पर पहला दीप जलाएंगे पीएम मोदी,नाव से करेंगे देव दीपावली का दीदार

वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आने का प्रस्तावित कार्यक्रम 30 नवंबर को होना है, प्रधानमंत्री के 30 नवंबर देव दीपावली के दिन प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सभी तैयारियां तेज हो गयी है, अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में के दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जनसभा स्थल से ही योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे,देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि कोविड के कारण प्रधानमंत्री का पिछले 8 महीने से अपने संसदीय क्षेत्र में आगमन नहीं हुआ है, प्रधानमंत्री फरवरी में वाराणसी दौरे पर आए थे, लेकिन इसके बीच में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री लगातार सभी लोगों से संपर्क करते रहे हैं, सब का हाल-चाल लेने के साथ यहां योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है, और अभी 30 नवंबर देव दीपावली के दिन प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में आने की तैयारियों को लेकर हम सभी में बेहद उत्साह और आनंद है,अभी तक के शुरुआती तय कार्यक्रमों के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज तक के लिए बनाए गए एन एच टू सिक्स लेन 130 किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण योजना का प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण होगा

देव दीपावली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा पड़ाव पर पहुंचेंगे वहां से क्रूज़ के माध्यम से माँ गंगा तट पर आयोजित होने वाले देव दीपावली कार्यक्रम में नौका विहार करते हुए सम्मिलित होंगे, उसके बाद रविदास घाट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे, वहां पर लाइन लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *