MoviePolitics

LOCKDOWN में रामायण के बाद कनिका कपूर को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनज़र देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच लोग इंरटनेट पर क्या सर्च कर रहे हैं, इसको लेकर वेब सर्चिंग साइट याहू ने सर्वे करवाया है . याहू ने अब इस सर्वे को रिलीज़ कर दिया है. इस सर्वे में हर क्षेत्र में क्या क्या सर्च हुआ उसके बारे में बताया गया है. इसी में ये भी जानकारी दी गई है कि मनोरंजन जगत में पिछले दिनों लोगों ने सबसे ज्यादा रामायण और कनिका कपूर और को SEARCH किया गया है.

इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि कनिका कपूर ने लॉकडाउन के दौरान सर्च के मामले में प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है. लॉकडाउन से पहले मनोरंजन जगत में लोग सबसे ज्यादा प्रियंका के बारे में सर्च करते थे. हालांकि कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद से लोग उनके बारे में जानने को उत्साहित हुए और उन्हें खूब सर्च किया. यही कारण है कि इस दौरान कनिका सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी बन गईं.

Related Articles

Back to top button