मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

CBSE ने की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित,देखे क्या है तिथि

CBSE ने की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित,देखे क्या है तिथि

नई दिल्ली – शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है,शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया. शिक्षा मंत्री की घोषणा के अनुसार सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 04 मई से 10 जून 2021 के मध्य आयोजित होंगी. उन्होंने इसके साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम्स की तारीख और परिणाम की तारीख की भी जानकारी दी. प्रैक्टिकल एग्जाम जहां 01 मार्च 2021 से आरंभ होंगे, वहीं रिजल्ट 15 जुलाई को आने की उम्मीद है

इस प्रकार स्टूडेंट्स के पास अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का अभी काफी समय बचा है. इस बचे समय में कुछ भी नया शुरू करने की सलाह नहीं दी जा सकती बल्कि जो आता है उसी को ठीक से रिवाइज किया जा सकता है ताकि वह और पक्का हो जाए. मैथ्स, फिजिक्स जैसे विषयों के जहां तक न्यूमैरिकल्स की बात है तो इनमें जितनी प्रैक्टिस करेंगे उतना अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे.

स्टूडेंट का अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाने का एक तरीका होता है पर इस समय में सैम्पल पेपर्स से प्रैक्टिस करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. सीबीएसई ने कुछ समय पहले विभिन्न विषयों के सैम्पल पेपर्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए थे. यहां से इन्हें डाउनलोड करके आप हर विषय की प्रैक्टिस कर सकते हैं. सैम्पल पेपर्स से एक तो आपका अभ्यास होता है दूसरा आप पेपर पैटर्न से भी परीचित होते हैं. ये ध्यान रखें कि केवल सैम्पल पेपर सॉल्व करना ही काफी नहीं है. अपनी गलतियों को देखें और समय रहते उन्हें दूर करें. कहीं कोई कंफ्यूजन हो तो अभी भी समय है अपने टीचर से मिलकर उसे क्लियर कर लें. परीक्षा के जितने दिन बचे हैं उनका एक टाइम-टेबल बना लें ताकि आपका समय बर्बाद न हो. अंत में केवल यही की स्ट्रेस न लें और शांत मन से परीक्षा दें.

Share
अगला लेख → शाजहांपुर - खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री का छापा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *