मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोरोना के बढ़ते मामलो पर प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

कोरोना के बढ़ते मामलो पर प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ते मामलों को लेकर काफी गंभीर है जिसके चलते उन्होंने 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है जिसमे बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के खतरे और कोरोना वैक्सीन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. बता दें देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है.

कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे. बता दें भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई है.

Share
अगला लेख → टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन संग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *