मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी के स्वास्थ मंत्री का बयान,बढ़ रहे कोरोना केस से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

यूपी के स्वास्थ मंत्री का बयान,बढ़ रहे कोरोना केस से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

लखनऊ – यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा की COVID-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इसकी समीक्षा बैठक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से कोविड-19 से निपटने के लिए तैयार है.

उन्होने कहा की सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही हैं. कहीं अगर केस बढ़ते हैं तो उसे कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा. उस पूरे इलाके में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. मंत्री ने कहा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट सब जगह चेकिंग कर रहे हैं. बाहर से आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. हमने पूरे प्रदेश में कोविड-19 कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया है. जिलाधिकारी और सीएमओ के रोज दोनों समय अपडेट लिए जा रहे हैं. सुबह शाम बैठक की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में शराब पार्टी और रेन डांस पार्टी पर प्रतिबंध है. कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं होगा इसीलिए स्कूलों की छुट्टी के समय सीमा भी बढ़ी है.

Share
अगला लेख → लखनऊ- पीजीआई के निदेशक हुए कोरोना पॉजिटिव,लग चुकी है वैक्सीन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *