मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी पंचायत चुनाव की घोषणा,4 चरणों में होंगे चुनाव 2 मई को परिणाम

यूपी पंचायत चुनाव की घोषणा,4 चरणों में होंगे चुनाव 2 मई को परिणाम

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में चुनाव पंचायत का बिगुल बज गया है,राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. गांव की सरकार के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी. 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा. इसके साथ प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है.

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही सभी आपत्तियों को निस्‍तारित कर दिया था. लिहाजा चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस को अहम माना जा रहा था. दरअसल पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जो नई आरक्षण सूची तैयार कराई गई, शुक्रवार को सभी जिलों में उसका अंतिम प्रकाशन हो जाना है.
पंचायत चुनाव से जुड़ी महत्‍वपूर्ण तिथियां

4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव
15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
26 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान
2 मई को शुरू होगी मतगणना

3 अप्रैल से नामांकन प्रकिया

3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया

दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन

तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन

चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन

Share
अगला लेख → अच्छी खबर- मुख्यमंत्री योगी का एलान,होली से पहले होगा सरकारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *