मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चुनावी रैलियों में उड़ रहीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां,ध्‍यान दें सरकार- मायावती

चुनावी रैलियों में उड़ रहीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां,ध्‍यान दें सरकार- मायावती

लखनऊ- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती चुनाव में हो रही रैलियों और रोड शो में कोरोना के नियमो के उल्लंघन पर दुख और चिंता प्रकट करते हुए इस पर ध्‍यान देने की अपील की है.

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह अपील की. उन्होंने ट्वीट में कहा,देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को केन्द्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ लोगों को भी इसे अति-गंभीरता से लेने की जरूरत है, लेकिन खासकर चुनावी रैली व रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्लंघन के प्रति निष्क्रियता अति-दुःखद व चिंताजनक है.’
बता दें कि इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना रिकॉर्ड नए मामले आने का क्रम जारी है. बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले पाए जाने के सभी रिकॉर्ड टूट गए. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1,15,736 नए मामले आए. वहीं 630 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस दौरान 59,856 लोग ठीक हुए. नए मामले आने के बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या में 55, 250 की बढ़ोतरी हुई.

Share
अगला लेख → कार में अकेले सफर करने वालों को भी मास्क पहनना जरूरी- दिल्ली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *