मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

ED ने कसा पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर शिकंजा,कई सम्पत्तियों को किया सीज़

ED ने कसा पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर शिकंजा,कई सम्पत्तियों को किया सीज़

लखनऊ- अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है प्रवर्तन निदेशालय ने गायत्री प्रजापति और रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई 60 कीमती संपत्ति और 57 बैंक खाते सीज कर दिए हैं. ईडी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है.

ईडी की जांच में गायत्री प्रसाद प्रजापति और परिवार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. ईडी की ओर से खुलासा किया गया है कि जिस गायत्री प्रजापति और उसकी पत्नी की 2012 तक सिलाई कढ़ाई कर 10 से 15 हजार रुपये महीना कमाने की हैसियत थी, उसी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी 2013 में लोनावला में एक आलीशान बंगले की मालकिन हो गई. पढ़ाई कर रहीं प्रजापति की दो बेटियां प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगीं. साल 2013 से 2017 के बीच पत्नी और दो बेटियों के खाते में छह करोड़ 60 लाख रुपये जमा हुए.

ईडी ने 57 बैंक खातों में जमा 3.50 करोड़ रुपये और 60 संपत्ति अटैच की है, जिसकी कुल कीमत करीब 55 करोड़ बताई जा रही गई है. ईडी ने गायत्री प्रजापति की पत्नी और बेटे-बेटियों के नाम पर चल रहे 32 बैंक खाते, 17 संपत्ति अटैच किया है. गायत्री की कंपनियों के बैंक खाते सीज करते हुए संपत्ति भी अटैच कर दिया है.गायत्री की कंपनियों के बैंक खाते सीज करते हुए संपत्ति भी अटैच कर दिया है.

Share This
अगला लेख → बंगाल- कूचबिहार फायरिंग,ममता ने माँगा गृहमंत्री का इस्तीफा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun