Uncategorized

बांदा- जेल में बंद मुख़्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बांदा- पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा मंडल कारागार शिफ्ट किए गए माफिया डॉन और बसपा विधायक मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जेल प्रशासन ने शनिवार को मुख़्तार अंसारी समेत अन्य कैदियों की कोरोना जांच करवाई थी. मुख़्तार के साथ दो अन्य कैदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. फिलहाल अंसारी को बैरक नंबर 16 में आइसोलेशन में रखा गया है और डॉक्टरों की सलाह पर इलाज किया जा रहा है.

गौरतलब है कि मुख़्तार अंसारी को बांदा जेल के बैरक नंबर 16 के तन्हाई सेल में रखा गया है. हालांकि अभी जेल प्रशासन का कहना है कि मुख़्तार का टेस्ट करवाया गया था. अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है. लेकिन न्यूज़ 18 के हाथ लगी रिपोर्ट में मुख़्तार का भी नाम है.

Related Articles

Back to top button