मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी समेत कल उत्तर भारत के कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश- मौसम विभाग

यूपी समेत कल उत्तर भारत के कई इलाकों में हो सकती है भारी बारिश- मौसम विभाग

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम करवट ले रहा है. कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है. अब मौसम विभाग का कहना है कि 19 मई को देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को उत्तर भारत में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है. इसके साथ ही पंजाब, पूर्वी यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी व्यापक बारिश की संभावना व्यक्त की है.

वहीं देश में चक्रवात ताउते के कारण तबाही देखने को मिली है. चक्रवात ताउते के कारण कई राज्यों में काफी नुकसान हुआ है. गुजरात में चक्रवात ताउते से जुड़ी घटनाओं में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. साथ ही कई घरों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है.

Share
अगला लेख → बलरामपुर- दो हत्यायों से दहला जिला,कातिल पुलिस की गिरफ्त से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *