मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति? आज आएंगे चुनाव के नतीजे

कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति? आज आएंगे चुनाव के नतीजे

नई दिल्ली -आज देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा. 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान के बाद आज 21 जुलाई को गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू हो जाएगी. एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की इस चुनाव में जीत की संभावना जताई गई है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

आपको बता दें कि आज से 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी. दरअसल 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं थीं. 21 जुलाई 2007 को हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल विजयी रहीं थी. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी.

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं और 2007-2012 तक अपना कार्यकाल पूरा किया. वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं. जिसके बाद अब एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव को जीत कर देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने के साथ ही पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.

फिलहाल देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे. सभी राज्यों से मतपत्र संसद भवन लाए जा चुके हैं. चुनाव अधिकारी संसद के कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं. इस कक्ष में मतपत्रों की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है

Share
अगला लेख → उमर अब्दुल्ला ने बताया,लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को कौन देग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *