मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सावन का पहला दिन आज,करें मां गौरी-शिव की पूजा मिलेंगी खुशियाँ

सावन का पहला दिन आज,करें मां गौरी-शिव की पूजा मिलेंगी खुशियाँ

लखनऊ – 4 जुलाई से सावन माह का शुभारंभ हुआ है.आज मंगलवार को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत भी है. आज के दिन मंगला गौरी व्रत, त्रिपुष्कर योग और रुद्राभिषेक के लिए शिववास का सुंदर संयोग बना है. पहले दिन आप शिव-गौरी पूजा से अपने जीवन में अपार खुशियां पा सकते हैं. पति की लंबी आयु, विवाह में देरी की समस्या, संतान सुख, अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन या अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मां मंगला गौरी की विधिपूर्वक पूजा करें. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं मंगला गौरी के पूजा मुहूर्त, शुभ योग और सावन के पहले दिन रुद्राभिषेक समय के बारे में.

आज मंगला गौरी व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग और इन्द्र योग बना है. आज सूर्योदय ​काल से लेकर सुबह 11:50 बजे तक इंद्र योग है, वहीं त्रिपुष्कर योग दोपहर 01:38 बजे से कल सुबह 05:28 बजे तक मान्य है.

आज प्रात: स्नान करने के बाद मंगला गौरी और शिव पूजा का संकल्प करें. उसके बाद शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर भगवान शिव, माता मंगला गौरी और गणेश जी को स्थापित करें. फिर सबसे पहले गणेश जी की पंचोपचार पूजन करें. फिर भगवान शिव का गंगाजल, बेलपत्र, चंदन, फूल, फल, माला, अक्षत्, धतूरा, भांग आदि से पूजन करें.

Share
अगला लेख → CM योगी ने हिमाचल प्रदेश में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *