मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow News : 18 वर्षीय 11वीं के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

Lucknow News : 18 वर्षीय 11वीं के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

राजधानी लखनऊ में 18 वर्षीय 11वीं के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक ओम गुदौलिया मूल रूप से उरई का रहने वाला था। रात ओम समेत अन्य छात्र नहाने के लिए गए थे। सभी साथी पूल में नहाने के बाद करीब 8:30 बजे वापस हास्टल चले गए। सोने से पहले हास्टल में गिनती हुई तो ओम नहीं था। इसके बाद छात्रों ने वार्डन और प्रिसिपल कर्नल राजेश राघव को सूचना दी। वार्डन और प्रबंधन के लोगों ने छात्र की खोजबीन शुरू की। मुख्य गेट पर बैठे संत्री से पूछताछ की गई।

रजिस्टर चेक किया पर किसी के बहार जाने की पुष्टि नहीं हुई । स्वीमिंग पूल एरिया का निरीक्षण किया गया। वहां पीछे की ओर पूल में ओम दिखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूल काफी बड़ा है। सीसी कैमरों की पड़ताल की गई तो करीब आठ बजे 25-30 छात्र नहाते हुए दिखे हैं। ओम पूल के नीचे के हिस्से में डूबा है। वह जहां डूबा है उस एरिया की गहराई करीब 22 फीट है ।

Share
अगला लेख → UP : नन्द बाबा दुग्ध मिशन को धरातल पर उतारने को कमेटी गठित

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *