मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्राइवेट सेक्टर के बजाये सरकारी पहल की ज्यादा जरूरत – मायावती

प्राइवेट सेक्टर के बजाये सरकारी पहल की ज्यादा जरूरत – मायावती

लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अति-अहम मामले में प्राइवेट सेक्टर के बजाए सरकारी पहल और इसके जरिए देश की पूंजी में विकास की ज्यादा जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संकट के वक्त में आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मायावती ने निजी क्षेत्र की बजाए सरकारी पहल व इसके जरिए पर विकास की जरूरत पर बल दिया है।

बसपा सुप्रमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘बीएसपी का मानना है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अति-अहम मामले में प्राइवेट सेक्टर के बजाए सरकारी पहल व इसके जरिए देश की पूंजी में विकास की ज्यादा जरूरत है। इस पर ईमानदारी से अमल करने से ही गरीबी व बेरोजगारी सहित देश की अन्य और भी मूलभूत समस्याओं का समाधान संभव होगा।

यहां आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन 4 का एलान किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूरे देश के विभिन्न सेक्टर्स को संजीवनी देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की है। यह पैकेज देश की जीडीपी का 10 फीसद है।

Share
अगला लेख → लोकल ब्रांड को ग्‍लोबल बनाना प्रधानमंत्री का लक्ष्‍य - वित्‍…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *