मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई , एक लाख का लगेगा जुर्माना

UP : बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई ,  एक लाख का लगेगा जुर्माना

प्रदेश में बिना मान्यता या मान्यता रद्द किए चल रहे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलों में 10 अक्टूबर तक अभियान चलाकर ऐसे स्कूलों की पहचान की जाएगी। ऐसे स्कूलों पर नियमानुसार जुर्माने के साथ एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं उल्लंघन जारी रहने पर दस हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव ने इसके लिए सभी बीएसए को निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो बिना मान्यता प्रमाण पत्र के विद्यालय स्थापित करता है या चलाता है। मान्यता प्रत्याहरण के बाद भी विद्यालय चलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि कोई स्कूल बिना मान्यता के चल रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि सभी ब्लॉकों के शिक्षा अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें कि उनके ब्लॉक में कोई भी स्कूल बिना मान्यता के नहीं चल रहा है। साथ ही जिन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है उनकी स्कूलवार सूची 15 अक्टूबर तक निदेशालय को भेजनी होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (आरटीआई) में प्रावधान है कि बिना मंजूरी के कोई भी स्कूल स्थापित या चलाया नहीं जा सकता है।

Share
अगला लेख → बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में प्रियंका नहीं होंगी शामिल ! य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *