मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Lucknow : जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ : जिला जेल के कैदी उज्ज्वल भट्ट ने सोमवार तड़के आइसोलेशन बैरक के जंगले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही फेन जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा की मौजूदगी में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आलमबाग के छोटा बरहा निवासी उज्जवल भट्ट (26) संवेदनशील बैरक में बंद था। सोमवार सुबह उसने गले में चादर का फंदा डालकर खिड़की की चौखट से फांसी लगा ली। सुरक्षा में लगे जेल कर्मियों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा।

जेलर उसे जेल अस्पताल ले गये। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर केके दीक्षित ने बताया कि उज्ज्वल हत्या के एक मामले में 2019 से जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत सात मामले दर्ज हैं।

पिछले शनिवार को हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाने के लिए कोर्ट बुलाई थी. शनिवार शाम कोर्ट से वापस आने के बाद वह अपनी सजा को लेकर तनाव में था. उसे कल अदालत में पेश होना था। इसी बीच सोमवार को उसने फांसी लगा ली.

Share
अगला लेख → दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लखनऊ से संदिग्ध आतंकी को किया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *