मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow News : प्रदेश भर में दशहरा व दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली

Lucknow News : प्रदेश भर में दशहरा व दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने दशहरा, धनतेरस और दिवाली के अवसर पर सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किये हैं. सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो इसके लिए वितरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी क्षेत्रों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली मिले.

पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने इस आशय का आदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरूप दशहरा, धनतेरस व दिवाली पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध करायी जायेगी.

चेयरमैन ने कहा है कि फिलहाल नवरात्र के मौके पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहतर हो और सभी क्षेत्रों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली मिले, इसके लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं. वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे नवरात्र के अवसर पर शक्तिपीठों एवं धार्मिक स्थलों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति करें।

Share
अगला लेख → UP : बीजेपी के दलित सम्मेलनों की शुरूआत , हापुड़ में आज से श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *