मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अस्पतालों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाए – सीएम योगी

अस्पतालों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाए – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की स्थिति और डेंगू की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए अन्य आवश्यक निर्देश दिये.

सीएम योगी ने कहा कि हाल के दिनों में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी हॉटस्पॉट की स्थिति न बने। अस्पतालों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाय। गांव हो या शहर, एक भी संक्रमित मरीज इलाज के अभाव में परेशान नहीं होना चाहिए। सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों में नए मरीजों की नियमित रिपोर्टिंग की जाए।

मुख्यमंत्री का निर्देश, हर दिन सुबह सैनीटाइज़ेशन व शाम को हो फॉगिंग

जनपदों में आउटब्रेक्स की स्थिति पर नियंत्रण हेतु ठोस प्रयास किये जाने आवश्यक है। नगर विकास, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु फॉगिंग एवं लार्वीसाइडल स्प्रे कराई जाए। सुबह सैनीटाइज़ेशन व शाम को फॉगिंग का कार्य निरंतरता के साथ कराएं। जल भराव का निस्तारण कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन अयोग्य योजना के लिए पात्र हर परिवार का आयुष्मान कार्ड जरूर बनाया जाए। इस संबंध में वर्तमान में संचालित अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। अब तक 191.9 लाख परिवार इन योजनाओं से आच्छादित होकर ₹5 लाख वार्षिक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के बारे में आमजन के बीच जागरूकता भी बढ़ाई जाए।

Share
अगला लेख → Punjab News : गांवों के सैंकड़ों किसानों ने बैंक कर्मचारियों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *