मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

Karnataka : टैंकर और कार में हुई जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत

Karnataka : टैंकर और कार में हुई जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में गुरुवार सुबह एक एसयूवी सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए 50-50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने इस हादसे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी मांगी.

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब सात बजे चिक्काबल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुआ. एसयूवी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें चार महिलाओं सहित 13 यात्रियों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे. मृतकों में कार चालक भी शामिल है. हादसे की वजह ‘अभी पता नहीं चला है’ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.उन्होंने बताया कि मृतक अनंतपुर के गोरंटला का रहने वाला था और वह एक परिवार से नहीं था.

पुलिस अधीक्षक (चिक्काबल्लापुर) डीएल नागेश ने कहा, ‘हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सभी लोग कार में सवार होकर अनंतपुर से बेंगलुरु जा रहे थे और रास्ते में उनकी एसयूवी सड़क पर खड़े एक टैंकर से टकरा गई.

Share
अगला लेख → बिग बॉस विजेता Elvish Yadav से मांगी गयी 1 करोड़ की रंगदारी, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *