World-News

इजरायल सेना ने हमास के तीन सीनियर कमांडर को किया ढेर , लगातार किए जा रहे है हवाई हमले

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज 21वां दिन है, जहां इजराइली सेना ने गुरुवार रात कहा कि उसने हमास के 5 वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया है. वहीं, हमास इंटेलिजेंस के उप प्रमुख शादी बरूद भी शामिल हैं. उन्होंने इज़राइल पर हमला करने वाले हमास के राजनीतिक विंग के नेता याह्या सिनवार के साथ मिलकर काम किया।

उधर, हमास ने दावा किया कि इजरायली हमले में 50 बंधकों की मौत हो गई. है इससे पहले हमास ने दावा किया था कि इजरायली हमले में 20 बंधकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाके 200 से 250 इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए, जिनमें से अब तक 4 बंधकों को रिहा किया जा चुका है.

इजराइली सीमा के पास मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर ताबा में एक चिकित्सा सुविधा के पास एक मिसाइल गिरी, जिससे छह लोग घायल हो गए। वहीं, यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइल युद्ध से संबंधित थी या किसी दोषपूर्ण परीक्षण के कारण। अमेरिका ने गुरुवार को सीरिया में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हवाई हमला किया।

Related Articles

Back to top button