मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : SDM ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा समन, जाने पूरा मामला

UP : SDM ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजा समन, जाने पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक उप जिला अधिकारी ने एक मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को समन जारी किया है. इस समन के जारी होने के बाद राज्यपाल सचिवालय की ओर से बदायूं के कथित एसडीएम एसपी वर्मा को जवाब दिया गया है.

इस जवाब में कहा गया है कि राज्यपाल को इस तरह से समन नहीं भेजा जा सकता. साथ ही जिला अधिकारी यानी डीएम बदायू को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक जमीन मुआवजे से जुड़ा था. यहां लोडा बहेड़ी के चंद्रहास की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। वादी ने मुकदमे में पीडब्ल्यूडी अधिकारी और राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पक्षकार बनाया था।

जब समन राज्यपाल सचिवालय पहुंचा तो मच गया हड़कंप

एसडीएम का समन जब राज्यपाल सचिवालय पहुंचा तो हड़कंप मच गया. राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए एसडीएम को जवाब भेजा है। इस जवाब में लिखा है कि एसडीएम द्वारा राज्यपाल को भेजा गया समन संविधान के अनुच्छेद 361 का उल्लंघन है और आपत्तिजनक है.

इस जवाब में विशेष सचिव बद्री सिंह ने डीएम बदायूँ को मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा और यह भी कहा कि भविष्य में ऐसा कोई मामला दोबारा नहीं दोहराया जाना चाहिए।

बता दें कि उक्त एसडीएम एसपी वर्मा ने 7 अक्टूबर 2023 को राज्यपाल को यह समन भेजा था. इस समन में राज्यपाल को 18 अक्टूबर को एसडीएम कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था. इसमें सेल या तारिश से जुड़ी सारी जानकारी दी गई थी. जब यह समन सचिवालय पहुंचा तो डीएम को इस पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

Share
अगला लेख → आजम खान के करीबियों के घर पर आयकर विभाग का छापा , जेल में बं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *