मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

लश्कर-ए-तैयबा के धमकी भरे पत्र में यूपी समेत कई राज्यों के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है। लश्कर-ए-तैयबा के पत्र में सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है।

इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. हर आने-जाने वाले यात्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शनिवार को भी ट्रेनों और प्लेटफार्म पर दिनभर चेकिंग अभियान चलाया गया।

लश्कर-ए-तैयबा ने 26 अक्टूबर को डाक के जरिए यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था, ”हे भगवान, मुझे माफ कर देना, हमें जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे जिहादियों की मौत का बदला लेना होगा.”

इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

13 नवंबर को सहारनपुर, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, चंडीगढ़, भिवानी, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। दिवाली पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे पुलिस के साथ खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की जांच की गई। इसके साथ ही उनके आधार कार्ड, ट्रेन टिकट की भी जांच की गई. सहारनपुर आतंकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहा है क्योंकि यहां पहले भी आतंकी संगठनों से जुड़े कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share
अगला लेख → Kerela Blast : कन्वेंशन सेंटर में हुआ जोरदार धमाका, पांच की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *