मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भाजपा के पूर्व सांसद डा नेपाल सिंह का निधन

भाजपा के पूर्व सांसद डा नेपाल सिंह का निधन

लखनऊ – भाजपा के पूर्व सांसद डा नेपात सिंहं का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हे आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुरादाबाद के एक नर्सिग होम ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया वह 80 वर्ष के थें।

डॉ नेपाल सिंह वह बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधानपरिषद सदस्य भी रहे। इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में में उन्होंने रामपुर संसदीय सीट का चुनाव दिग्गज नेता मो आजम खां को हराकर जीता था। उन्होंने अंतिम दौर की मतगणना में रामपुर की सीट जीती। उनकी जीत की भविष्यवाणी राजनीतिक पंडितों ने नहीं की थी क्योंकि रामपुर मुस्लिम बहुल सीट है। 1952 से लेकर 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की. जबकि 1977 में भारतीय लोकदल के प्रत्याशी को यहां जीते मिली, लेकिन दोबारा कांग्रेस ने इसे हासिल कर लिया। जुल्फिकार कुल 5 बार इस सीट से सांसद रहे। वहीं, 1991 और 1998 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। मुख्तार अब्बास नकवी 1998 में यहां से जीते थे.। इसके बाद सपा का दबदबा रामपुर में दिखने लगा. पहले जयप्रदा और फिर आजम खान ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लेकिन 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यहां यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री ने हर दावे को उलट दिया था.

यूपी में राजनाथ सिंह की सरकार में वह शिक्षा मंत्री भी रह चुके थें। उनका जन्म 12 अगस्त 1940 को अलीगढ के चंदौला क्षेत्र में हुआ था। उनकी शिक्षा दीक्षा भी अपने शहर में ही हुई। पढाई में बेहद होशियार रहे नेपाल सिंह को डाक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा गया था।

Share This
अगला लेख → सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun