मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : सरदार पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी को सीएम योगी और रक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow : सरदार पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी को सीएम योगी और रक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित कर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र, युवा और एथलीट समेत बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई।

मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे

रैली हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खत्म होगी. इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे.

सुबह सात बजे राजभवन परिसर के मुख्य भवन से रन फॉर यूनिटी रैली की शुरुआत की गयी. रैली राजभवन से शुरू होगी और अलग-अलग मार्गों से होते हुए राजभवन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर समाप्त होगी। रैली में राजभवन के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और विश्वविद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी और छात्र भाग ले रहे हैं.

Share
अगला लेख → मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार 400 कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *