मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कपड़ा व्यापारी ने शोरूम का सारा सामान गरीबों को बांटा

कपड़ा व्यापारी ने शोरूम का सारा सामान गरीबों को बांटा

कैराना – कोरोना महामारी के कारण देशभर में बंदी ने गरीब-मजदूर और असहाय लोगों के लिए कई तरह की मुश्किलें पैदा कर दी हैं। ऐसे लोगों की जिंदगी में ईद की खुशियां बिखेरने के लिए कैराना के एक व्यापारी ने ईदी (उपहार) के तौर पर अपने गारमेंट और जूते के शोरूम का सारा सामान गरीबों में बांट दिया।

कैराना तहसील के सामने गोल्ड प्लाजा कॉम्पलेक्स की तीन मंजिलों में रेडीमेड जूतों का शोरूम जिसके मालिक कस्बे के ही व्यापारी इंतजार उर्फ शब्बू हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने शोरूम के कपड़ों और जूतों को गरीबों में दान कर दिया। इसके लिए शब्बू ने प्रशासन को अवगत कराते हुए व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की मांग की। जिलाधिकारी जसजीत कौर खुद दोपहर के बाद कैराना पहुंचीं और अपने हाथों से गरीबों को जूते और कपड़े बांटे। व्यापारी इंतजार ने बताया कि ईद पर गरीब लोग नए कपड़े नहीं खरीद पा रहे थे। मां की सलाह पर उन्होंने सारे कपड़े दान कर दिए।

सैकड़ों गरीब बच्चों को दोपहर के बाद जैसे ही नए कपड़ों के थैले और जूते मिले उनके चेहरे खिल उठे।

वही लखनऊ में मिसाल बन रही है उजमा सैयद कोरोना की महामारी के वक्त इनके लिए मस्जिद और मंदिर दोनों बराबर है। उजमा बिना भेदभाव के मंदिर और मस्जिद समेत लोगों के घरों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने में लगी हैं। सआदतगंज में रहने वाली सामजसेविका उजमा सैयद ने पुराने लखनऊमें सैनिटाइज करने का बीड़ा उठाया है। उजमा बताती हैं कि पुराने लखनऊ की तंग गलियों में नगर निगम व स्वस्थ्य विभाग कम पहुंच पाते हैं। इसलिए मैंने अपनी बचत से सैनिटाइजिंग मशीन खरीदी और मोहल्लों को सैनिटाइज करने में जुट गईं। अब तक वह 95 हजार रूपए खर्च कर चुकी हैं।

Share
अगला लेख → बच्चे को आता है गुस्सा तो यह करें उपाय

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *