मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज, रेव पार्टी करानें समेत लगे हैं ये गंभीर आरोप

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज, रेव पार्टी करानें समेत लगे हैं ये गंभीर आरोप
 ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज किया गया है. यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी और अवैध रेव पार्टियां आयोजित करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मामला दर्ज किया गया है. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला.
यूट्यूबर पर रेव पार्टियों में इस्तेमाल के लिए सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों को लेकर यूट्यूबर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. अभी तक इस मामले में एल्विस यादव की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, यूट्यूबर के फैंस जरूर चिंतित हैं। हर कोई यूट्यूबर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और जानना चाहता है कि आखिर कहानी क्या है.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में वादी (पीएफए-पशु कल्याण अधिकारी) की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एल्विस यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर-51 स्थित बैंक्वेट हॉल में पार्टी करने और सांप का जहर पिलाने का आरोप लगाया है. 5 आरोपी -इस संबंध में एफआईआर दर्ज करते हुए बैंक्वेट हॉल से राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 9 सांप मिले. इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है. फिलहाल इस मामले में आरोपी एल्विस यादव फरार है.
Share
अगला लेख → Tamil Nadu : PWD मंत्री ईवी वेलू के ठिकानों पर IT का छापा ,आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *