मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Green Tea Benefits : ग्रीन-टी पीने से शरीर में मिलते है कई जबरदस्त फायदे

Green Tea Benefits : ग्रीन-टी पीने से शरीर में मिलते है कई जबरदस्त फायदे

ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. यह वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों तक में सहायक है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ग्रीन टी पीने से शरीर में कैंसर रोधी प्रोटीन (p53) का स्तर बढ़ जाता है। यह प्रोटीन क्षतिग्रस्त डीएनए की मरम्मत करके कैंसर कोशिकाओं को मारता है।

नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, ग्रीन टी में एक विशेष तत्व एपिगैलोकैटेचिन गैलेट शरीर में कैंसर रोधी प्रोटीन पी53 के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ये दोनों मिलकर कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

जो लोग सप्ताह में कम से कम 3 बार ग्रीन टी पीते हैं उनमें हृदय रोग का खतरा अन्य लोगों की तुलना में 20% कम होता है। ऐसे लोग 15 महीने से अधिक जीवित रहते हैं। यह दावा 1 लाख से ज्यादा लोगों पर 7 साल तक चली रिसर्च में सामने आया।

1. मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और पॉलीसेकेराइड्स होते हैं, जो मधुमेह में सहायक होते हैं। ग्रीन टी रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

2. वजन कम करने में फायदेमंद

ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाता है। जो वजन घटाने में काफी मदद करता है। वेट लॉस डाइट में आप ग्रीन टी को शामिल कर सकते हैं.

3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इसके साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है

Share
अगला लेख → Lucknow : आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई जागरूकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *