मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर , पिछले 24 घंटे में मिले 33 नए मरीज

Lucknow : राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू का कहर , पिछले 24 घंटे में मिले 33 नए मरीज

लखनऊ : अस्पतालों में बुखार के मरीज घट गए हैं, लेकिन डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। गुरुवार को डेंगू के 33 नए मरीज मिले हैं। इनमें अलीगंज व चन्दनगर में पांच-पांच, इन्दिरानगर सिल्वर जुबिली में चार- चार, एनके रोड चिनहट, काकोरी व टूड़ियागंज में तीन-तीन, मलिहाबाद में दो व बीकेटी में एक डेंगू पॉजिटिव मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को 1411 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। छह घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों ने मशकगंज ढाल रकाबगंज, एफ-ब्लाक हरिजन बस्ती, मामा चैराहा सेक्टर-एम अलीगंज, गोयल गांव, चुंगी हिन्द नगर, पारस लान, लोकबन्धु चैराहा के आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव एवं फागिंग कराई और लोगों को जागरू किया। नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने स्थलों व भवनों का निरीक्षण किया और लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया।

Share
अगला लेख → Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी में आई गिरावट …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *