मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महादेव बेटिंग ऐप से ठगी करनें वालें 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

महादेव बेटिंग ऐप से ठगी करनें वालें 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

देशभर में लोकप्रिय महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह पर केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। नोएडा पुलिस ने भी ऐप बंद करने के लिए पत्र लिखा था.

इस सट्टेबाजी ऐप की वजह से कई फिल्मी सितारे भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर हैं। इस मामले में नोएडा के थाना 39 में केस दर्ज किया गया था. गिरफ्तार आरोपी यूपी, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है. इस मामले पर जमकर राजनीति हो रही है. बीजेपी लगातार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को घेर रही है. वहीं, मुंबई पुलिस ने इस मामले में महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, 30वीं कुर्ला कोर्ट के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (साजिश), आईटी एक्ट (साइबर आतंकवाद) और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने करीब 15 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

महादेव सट्टेबाजी ऐप क्या है?

महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया एक ऐप है। यह उपयोगकर्ताओं के लिए पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम जैसे लाइव गेम खेलने का एक मंच है। इसके साथ ही इस ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टेबाजी की जाती थी।

Share
अगला लेख → दिल्ली-NCR में फिर भूकंप के हल्के झटकों महसूस किए गए, जानें …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *