मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP News : अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ

UP News :  अयोध्या में 200 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण पथ

योगी सरकार अयोध्या को सबसे खूबसूरत शहर के रूप में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और उसकी भूली हुई पहचान को वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जनवरी में रामला भी अपने मंदिर में विराजमान होंगे. इन उपनगरों से लेकर अयोध्या तक कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी में अलग-अलग सड़कों के माध्यम से फोरलेन कनेक्टिविटी दी जा रही है। अब इसमें एक नया नाम लक्ष्मण पथ जुड़ने जा रहा है।

योगी सरकार बनाएगी लक्ष्मण पथ

दरअसल, अयोध्या में नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किमी लंबी राम पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है. इसके बाद योगी सरकार जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ के बाद अब लक्ष्मण पथ के निर्माण की भी तैयारी कर रही है. भगवान श्री राम के छोटे भाई और शेषावतार लक्ष्मण जी के नाम पर इस नई वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए भी पूरी कार्य योजना तैयार की गई है. डीएम नितीश कुमार के मुताबिक गुप्तारघाट से राजघाट तक लक्ष्मण पथ का निर्माण कराया जाएगा. यह पथ फोरलेन होगा.

Share
अगला लेख → मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे घुसी कार, 6 लोग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *