मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई.

कोडरमा-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर बाघमारा के पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा के पास शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. हादसे में ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान हो गयी. सभी मृतक बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

हादसे की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान की. हादसे में मरने वाले लोग बिरनी के गाजोडीह से लेकर गिरिडीह के टिकोडीह तक के रहने वाले थे.

Share
अगला लेख → UP में अब नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद , सीएम योगी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *