मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मरीजों से जाना हाल चाल

लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मरीजों से जाना हाल चाल

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान उनके साथ यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना चिकित्सा मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के निर्देश देने के साथ निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की उपलब्धता हर वक्त बनी रहे। उन्होंने इमरजेंसी में डॉक्टर बढ़ाने के लिए भी कहा।

योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी वार्ड में कोविड-19 और सामान्य मरीजों की भर्ती के लिए व्यवस्थाएं देखी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से रेड, येलो और ग्रीन जोन में भेजा जाता है, इसके बारे में भी सीएम योगी ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मरीज के पर्चा काउंटर, स्क्रीनिंग और फीवर क्लीनिक के बारे में भी जाना।

इस दौरान निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में सीएम योगी को जानकारी दी। सीम योगी ने इमरजेंसी में आने पर कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड को भी देखा।

Share
अगला लेख → तीन सौ से ज्यादा चमगादड़ो की मौत , ग्रामीणों ने किया दफन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *