मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Mirzapur News : काटने वाले सांप को बोरी में भरकर अस्पताल पहुंचा युवक

Mirzapur News : काटने वाले सांप को बोरी में भरकर अस्पताल पहुंचा युवक

मिर्जापुर में युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। उसे बोरी में लेकर युवक मंडलीय अस्पताल जा पहुंचा। उसने चिकित्सक से कहा कि जल्दी लगाओ इंजेक्शन नहीं तो जान चली जायेगी।

मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में सोमवार की शाम अफरा तफरी मच गई। जब एक युवक अस्पताल में पहुंचा और इंजेक्शन लगाने की मांग की। चिकित्सक ने सांप का पहचान पूछा तो उसने बोरी में भरा कोबरा सांप अस्पताल के बेड पर पलट दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। युवक लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव का रहने वाला सुराज कुमार बताया गया है। कोबरा सांप देखने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। उसकी हालत अब सामान्य हैं।

प्रभारी एसआईसी डा. तरुण सिंह ने बताया कि अस्पताल में आये युवक ने कहा कि जल्दी इंजेक्शन लगा दीजिये वरना मेरी जान चली जाएगी। इस पर उससे पूछा गया कि कैसे पता चला कि सांप ने ही काटा है । इस पर युवक ने बोरी से सांप बेड पर पलट दिया। कहने पर सांप को बोरी में डाल दिया। युवक को इंजेक्शन लगा कर उसकी जान बचाई गई। अस्पताल के बेड पर सांप निकालने और बोरी में रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

दरअसल सुराज को सोमवार की शाम सांप ने काट लिया । बिना भयभीत हुए वह सांप को पकड़कर बोरी में रख कर बाइक चला कर देर शाम जिला मंडलीय अस्पताल पहुंच गया। इमरजेंसी में पहुंचने पर डाक्टरों से कहा कि हमे सांप ने काट लिया है । जल्द इंजेक्शन लगा दीजिए ताकि मेरी जान बच जाए । सांप दिखाने के बाद दोबारा सांप को पकड़कर बोरी में डाल दिया । तब जाकर इंजेक्शन लगाया गया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुराज ने बताया कि घर के पास सांप दिखा तो घर के लोगों ने शोर मचाया । सांप देखने के दौरान उसने उंगली में काट लिया । सांप के काटते ही पकड़कर बोरी में भर लिया। उसे बाइक से लेकर अस्पताल आये । डाक्टरों को  बताने पर पहले इंजेक्शन नहीं दिया गया जब सांप दिखाया तब इंजेक्शन लगाया गया । .इस मामले में डा. तरूण सिंह ने बताया कि एक युवक सांप काटने पर उसे पकड़कर अस्पताल लेकर आ था.सांप की पहचान होने पर उसे एंटीवेनम इंजेक्शन लगा गया है उसकी हालत ठीक है.

Share
अगला लेख → UP :योगी सरकार सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की कर रही तैयारी ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *