मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ED ने बायजू के CEO और Co-Founder को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

ED ने बायजू  के CEO और Co-Founder को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

एजुटेक कंपनी बायजूस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी गाज गिरी है। ईडी ने पिछले मंगलवार को बैजू और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक रवींद्रन बैजू को 9,300 करोड़ रुपये से अधिक के विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वित्तीय जांच एजेंसी ईडी ने बायजू और उसके मुख्य प्रमोटर पर फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाने के लिए कई आधारों का हवाला दिया है। भाषा की खबर के मुताबिक, इसमें देश के बाहर भेजे गए अग्रिम धन के संबंध में आयात दस्तावेज जमा करने में विफलता के आरोप भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने कंपनी पर प्राप्त विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के मुकाबले निर्यात आय का विवरण देने में देरी का भी आरोप लगाया है।

बायजू ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और उसके सह-संस्थापक रवींद्रन को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत 9,362.35 करोड़ रुपये के उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। ईडी ने एक बयान में कहा

शेयरधारकों को भेजे एक ईमेल में कंपनी ने एक कानूनी फर्म की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उसने फेमा नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।

Share
अगला लेख →  2023 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची IMDb ने  की जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *