मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ सुपर जायंट्स सें गौतम गंभीर ने दिया इस्तीफा, इस टीम में की वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स सें गौतम गंभीर ने दिया इस्तीफा, इस टीम में की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया है।

गंभीर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ अपनी शानदार यात्रा के अंत की घोषणा करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और इस यात्रा को यादगार बनाने वाले सभी लोगों का बेहद आभारी हूं

उन्होंने कहा, ‘मैं संजीव गोयनका को उनके प्रेरणादायक नेतृत्व और मेरे सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्कृष्ट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि यह टीम भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देगी और लखनऊ सुपरजायंट्स के प्रत्येक प्रशंसक को गौरवान्वित करेगी। एसजी ब्रिगेड को शुभकामनाएं।’

इसके बाद गंभीर ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने का संकेत दिया। इस पोस्ट में पोस्ट की गई फोटो में वह नाइट राइडर्स की 23 नंबर की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘मैं वापस आ गया हूं. मैं 23वें नंबर पर हूं. अमी केकेआर.’

Share
अगला लेख → ED ने बायजू के CEO और Co-Founder को भेजा नोटिस, जानें क्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *