मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Kazakhstan : अल्माटी के एक छात्रावास में लगी भीषण आग , 13 लोगों की हुई मौत

Kazakhstan : अल्माटी के एक छात्रावास में लगी भीषण आग , 13 लोगों की हुई मौत

गुरुवार को कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में एक छात्रावास में आग लगने से तेरह लोगों की मौत हो गई, जहां अल्माटी पुलिस विभाग ने कहा कि नौ पीड़ित कजाख, दो रूस के और दो उज्बेकिस्तान के थे। आग सुबह-सुबह एक तीन मंजिला इमारत में लगी, जहां ग्राउंड और बेसमेंट लेवल पर हॉस्टल के 72 लोग रहते थे।

पीड़ितों की मौत जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई जबकि बाकी 59 लोग इमारत से भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी और बताया कि भारत के एक छात्र समेत चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हालांकि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार ने कहा है कि इसकी जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आग तीन मंजिला आवासीय इमारत के बेसमेंट में लगी, इस इमारत की पहली मंजिल और बेसमेंट को डॉरमेट्री में तब्दील कर दिया गया था. इस हादसे के दौरान हॉस्टल में कुल 72 लोग मौजूद थे, जिनमें से 59 लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, 13 लोग आग में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Share
अगला लेख →  रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही मचाई धूम , ये …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *