मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अम्फान के बाद चक्रवाती तूफान निसर्ग की दस्तक, तटीय इलाकों में हुई बारिश

अम्फान के बाद चक्रवाती तूफान निसर्ग की दस्तक, तटीय इलाकों में हुई बारिश

नई दिल्ली – हाल ही में आये पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ चक्रवात दस्तक दे चुका है. यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में बना है. भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है.

निसर्ग चक्रवाती तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है. गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई है. आईएमडी का कहना है की यह चक्रवाती तूफान 3 जून की शाम या रात में उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट से टकरा सकता है. इसके टकराने के साथ ही उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है.

समुद्र में 4 जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने का पूर्वानुमान है. 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति बढ़कर 110 किलोमीटर भी हो सकती है. इसके मद्देनजर मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई के नागरिकों को सावधानी बरतने की हिदायत जारी की है. मुम्बई बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल के मुताबिक, चक्रवाती तूफान को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका के कंट्रोल रूम और अन्य विभागों के कंट्रोल रूम में पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या को तैनात किया गया है.

भारतीय नौसेना, इंडियन कोस्ट गार्ड, मुंबई फायर ब्रिगेड सहित एनडीआरएफ की टीमों को सतर्क और तैयार रहने को कहा गया है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी मुंबई महानगर पालिका ने संभाल ली है.

Share
अगला लेख → मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए गए ,आदेश कुमार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *