Posted By : Admin

President Droupadi Murmu को इस देश ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सार्वजनिक सेवा और सामाजिक समर्पण में उनकी उपलब्धियों के लिए तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। तिमोर-लेस्ते, इस तीन दिवसीय छह दिवसीय यात्रा का अंतिम चरण। राष्ट्रपति की तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को बढ़ावा देना है।

इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की और कहा, ‘भारत एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए फिजी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है।’ यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की फिजी की पहली यात्रा थी।

Share This