Posted By : Admin

फेयर एंड लवली से हटेगा ‘फेयर’ HUL ने फेयरनेस शब्द हटाने का फैसला किया

नई दिल्ली – हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने ब्रांड की फेयरनेस क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ में से बहुत जल्द ‘फेयर’ शब्द को हटाने का फैसला लिया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इसके लिए आधिकारिक बयान भी जारी किया है.

बयान में कंपनी ने कहा,’हम स्किन टॉन्स सहित तमाम स्किन केयर पोर्टफोलियो के प्रतिबद्ध हैं, जो सुंदरता की विविधता सेलिब्रेट करता है. इसलिए हम अपने प्रोडक्ट्स से ‘फेयरनेस’, ‘व्हाइटनिंग’ और ‘लाइटनिंग’ जैसे शब्द हटा रहे हैं और ‘फेयर एंड लवली’ ब्रांड का नाम बदल रहे हैं.’

Share This