मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Shamli News : विधायक, नगर अध्यक्ष व पुलिस की मौजूदगी में सभासदों में मारपीट

Shamli News : विधायक, नगर अध्यक्ष व पुलिस की मौजूदगी में सभासदों में मारपीट

शामली नगर पालिका में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब नगर अध्यक्ष अरविंद संगल व विधायक प्रसन्न चौधरी बोर्ड बैठक ले रहे थे। वहीं इस दौरान सभासदों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वही यह मारपीट 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान हुई है।

आपको बता दे कि मामला शामली नगर पालिका परिषद का है जहां पर विकास कार्यो को लेकर आज दूसरी बार बोर्ड बैठक की जा रही थी। वही बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल एवं रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी की मौजूदगी में हो रही थी। वही बोर्ड बैठक में पुलिस भी मौजूद थी। वहीं जब विकास कार्यो की मीटिंग चल रही थी उसी दौरान दो सभासदों के बीच विकास कार्यो को लेकर विवाद हो गया। वही विवाद इसका कदर बढ़ा कि दोनों सभासदों में मारपीट शुरू हो गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्रि बीच बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। बता जा रहा है कि बोर्ड बैठक में बार्ड नम्बर 8 से सभासद अजीत निर्वाल अपने वार्ड की समस्या एवं पूर्व में पास हुए 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की बात कर रहे थे उसी दौरान वार्ड वार्ड नंबर 2 से बॉबी के साथ विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनो के बीच मारपीट शुरू हो गयी। वही दोनों सभासदों के बीच हुई मारपीट के बाद बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP में बारिश का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *