मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

असम में बड़ा हादसा , बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत 27 लोग गंभीर रूप से घायल 

असम में बड़ा हादसा , बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत 27 लोग गंभीर रूप से घायल 

असम के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से टकरा गई. इस भीषण हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस घटना के संबंध में गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने कहा कि गोलाघाट जिले में एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसा गोलाघाट के डेरगांव के पास बालीजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुआ. पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बालिजन जा रहे थे. रास्ते में ये बस एक ट्रक से टकरा गई.

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ. रास्ते में कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचावकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई की हालत गंभीर है. पुलिस जांच कर रही है कि घटना कैसे हुई.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Delhi Liquor Case :आज भी ED के सामने सीएम केजरीवाल नहीं होंग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *