मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली

UP : पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली

पीलीभीत में पूरनपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोका कारतूस व डंडे भी बरामद हुए है। घटना कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा पुलिया के पास की है।

बताया जा रहा है देर रात चार बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ललकारा तो दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए देररात जिला अस्पताल भेज दिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाश नफ़ीसुल हसन निवासी गांव ढका, नफीस निवासी गांव ढका, तालिब निवासी मोहल्ला अहमदनगर, अन्सार निवासी गांव ढका को गिरफ्तार किया जिनके पास से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद कारतूस जिंदा 315, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, दो अदद लकड़ी का डंडा बरामद हुआ है। फिलाल पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Mirzapur : करोड़ों का मकान पर बेगम ने कब्जा कर शौहर को निकाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *