मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के पूरे परिसर की जांच की और गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को बुधवार को उनके आधिकारिक अकाउंट पर एक ईमेल मिला. वहीं, 12 फरवरी को बलवंत देसाई नाम के शख्स द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजे गए ईमेल में चेतावनी दी गई है कि गुरुवार को बम धमाका होगा और यह दिल्ली का सबसे बड़ा धमाका होगा.

ईमेल में लिखा है कि ये दिल्ली का सबसे बड़ा धमाका होगा. मंत्री को भी बुलाओ, सबके होश उड़ जायेंगे. इस ईमेल को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

Share
अगला लेख → सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, घटना स्थल पर पहुंचे आईजी र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *